फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The body was found at the premises Ssje Leopard

एसएसजे परिसर में तेंदुए का सड़ा गला शव मिला

Thu, 04 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Thu, 04 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
The body was found at the premises Ssje Leopard
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा परिसर में झाड़ियों के बीच एक तेंदुए का शव मिला है। तेंदुए का शव करीब आठ-दस दिन पुराना लग रहा है यह सड़ी गली हालत में था। वन कर्मी शव को बमुश्किल बोरे में भरकर ले गए। इसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर में झाड़ियों के पास काफी दुर्गंध आ रही थी। इस बीच वहां किसी ग्रामीण ने तेंदुए के शव को देखा। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। शाम को वन रेंजर मोहन राम आर्या अन्य वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। शव पूरी तरह सड़ चुका था और उसमें से दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन


वन कर्मियों ने किसी तरह शव को बोरे में भरा और रेंज कार्यालय लेकर आए। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि मृत तेंदुआ वयस्क लग रहा है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद इसे जलाकर नष्ट कर दिया जाएगा। वन कर्मियों को आशंका है कि किसी बीमारी के कारण इसकी मौत हो गई हो। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed