फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The body of a villager was found in Majkhali pond, causing a sensation in the area.

Almora News: मजखाली पोखर में मिला ग्रामीण का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The body of a villager was found in Majkhali pond, causing a sensation in the area.

विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली क्षेत्र में एक ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मजखाली-अल्मोड़ा हाईवे के समीप एक बरसाती गधेरे में बने पोखर में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान खौड़ी निवासी देव राम (65) पुत्र सदी राम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार देव राम गुरुवार को मजखाली जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार सुबह दमतोला गांव के ग्रामीण जब मवेशियों को लेकर जंगल की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर पोखर में पड़े शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मजखाली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कोतवाल भुवन जोशी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


कोट
प्रारंभिक जांच में आशंका है कि ठंड के बीच लंबे समय तक पानी में पड़े रहने के कारण बुजुर्ग की मौत हुई। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवन जोशी, कोतवाल रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed