{"_id":"696e5bbda034a08ebb0e048d","slug":"the-bodies-of-two-people-were-found-in-a-pickup-truck-parked-at-the-jainal-intersection-in-bhikiyasain-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भिकियासैंण में जैनल तिराहे पर खड़े पिकअप में मिले दो लोगों के शव, ठंड से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भिकियासैंण में जैनल तिराहे पर खड़े पिकअप में मिले दो लोगों के शव, ठंड से मौत की आशंका
Mon, 19 Jan 2026 09:59 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Mon, 19 Jan 2026 09:59 PM IST
सार
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में जैनल तिराहे पर खड़े पिकअप वाहन में दो लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण के जैनल तिराहा पर खड़े एक पिकअप वाहन में दो लोग संदिग्ध हालत में मृत मिले है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक आईडी मिली जिसके आधार पर एक शव यूपी निवासी व्यक्ति का है।
विज्ञापन
भिकियासैंण पुलिस चौकी से करीब पांच किमी दूर जैनल तिराहा पर सोमवार की तड़के करीब तीन बजे से पिकअप वाहन संख्या यूपी 20-सीटी 0048 खड़ा था। शाम करीब 6:45 बजे पुलिस को किसी ने वाहन खड़े होने की सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी संजय जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि वाहन का शीशा खुला हुआ था। तलाशी लेने पर दो लोग वाहन में मृत मिले। वाहन में पुलिस को एक आईडी मिली। आईडी के आधार पर एक व्यक्ति की शिनाख्त अलाउद्दीन निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है जबकि दूसरे व्यक्ति की कोई आईडी नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वाहन में एक पेट्रोल मैक्स भी मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया दोनों की मौत ठंड से होना मान रही है। हालांकि पुलिस का ये भी कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। वाहन में दो लोगों के शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर देर रात ही जिला मुख्यालय से पुलिस के उच्चाधिकारी भी घटना स्थल को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
एक पिकअप वाहन में दो लोग मृत पाए गए हैं। शवों का पंचनामा भर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता लग पाएगा। मामले की जांच की जा रही है। - हरवंश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा