फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The bar code printer machine in bank passbook

एसबीआई में लगी बार कोड पासबुक प्रिंटर मशीन

Mon, 16 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Mon, 16 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
The bar code printer machine in bank passbook

भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा अल्मोड़ा में पासबुक में इंट्री कराने के लिए ग्राहकों को अब लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है। एसबीआई शाखा में बार कोड पासबुक प्रिंटर मशीन लग गई है। अब ग्राहक बैंक शाखा में जाकर स्वयं ही अपनी पासबुक में इंट्री करा सकते हैं।

विज्ञापन


सोमवार को इस मशीन का उद्घाटन एसबीआई के मुख्य प्रबंधक प्रमेंद्र कुमार ने किया। बताया कि बार कोड पासबुक प्रिंटर मशीन में स्वयं इंट्री कराने के लिए बैंक के ग्राहक को एसबीआई शाखा में जाकर बार कोड स्टिकर लेना होगा। यह स्टिकर बैंक कर्मी ग्राहकों की पासबुक के पीछे के कवर में चिपकाएंगे। स्टिकर में ग्यारह अंकों का कोड अंकित है। इसकी इंट्री बैंक कर्मी कंप्यूटर में करेंगे। इसके बाद ग्राहक बार कोड पासबुक प्रिंटर मशीन के पास जाकर स्वयं पासबुक में इंट्री कर सकते हैं। बार कोड पासबुक प्रिंटर मशीन सोमवार से एसबीआई मालरोड शाखा में शुरू हो गई है। मुख्य प्रबंधक ने बताया कि जिले की पहली मशीन इस शाखा में लगने के बाद अब ग्राहक अपनी पासबुकों में स्वयं इंट्री कर सकते हैं। ग्राहक प्रिंटर मशीन के माध्यम से सुबह आठ बजे से सायं आठ बजे तक पासबुक में इंट्री करा सकते हैं। एसबीआई मुख्य शाखा में कॉईन वेडिंग मशीन भी लग गई है। इस मशीन में लोग 50,
विज्ञापन
100 रुपए का नोट डालकर एक, दो, पांच, दस रुपए के सिक्के ले सकते हैं। वहां बैंक के सुभाष पांडे, प्रदीप बिष्ट, हेम चंद्र मिश्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed