{"_id":"5765a1414f1c1bef5d11bda2","slug":"the-arrest-of-the-killers-was-not-resentful","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ के पदाधिकारियों ने भैसाड़ी की प्रधान के पति हरीश राम के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया है। संगठन का शिष्टमंडल इस मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
पदाधिकारियों का कहना है कि दो माह पूर्व भैसाड़ी में प्रधान के पति हरीश राम की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। घटना के दो माह बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक के भाई ने उन्हें और उनके परिवार को जान माल का खतरा होने की सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरीश राम के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से संगठन के पदाधिकारियों में आक्रोश है। उन्होंने मृतक हरीश राम के परिवार को सुरक्षा देने और हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में परिसंघ के मंडल अध्यक्ष नारायण राम, मंडलीय सलाहकार मोहन लाल टम्टा, जिलाध्यक्ष दिनेश राम, महासचिव प्रताप सिंह, जिला सलाहकार हरीश लाल, अंबा राम, ख्याली राम, डीआर आर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन