फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The announcement of the 31 lay members flimsy

विधायक जीना ने किया 31 को धरने का ऐलान

Thu, 22 Oct 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 22 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन

 सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने बहुप्रतीक्षित बरकिंडा-मानिला ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य पांच साल में भी पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने 31 अक्तूबर को जल निगम डिविजन कार्यालय में धरना देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योजना के निर्माण के लिए कई बार सरकार से धन की मांग की गई, लेकिन धनराशि अब तक नहीं मिली है। करीब 40 करोड़ की लागत से बनने वाली इस योजना का निर्माण कार्य एक नवंबर 2011 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन


योजना से सल्ट और स्याल्दे विकासखंड के 44 ग्राम पंचायतों के 224 गांवों को पेयजल लाइन से जोड़ा जाना है, लेकिन धनराशि आवंटित नहीं होने से योजना का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे नाराज विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने 31 अक्तूबर से जिला निगम डिविजन कार्यालय नौला में धरने पर बैठने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed