{"_id":"692c8e248c4c9f7aa505a861","slug":"the-agitators-continued-their-relay-hunger-strike-in-dhanyari-almora-news-c-232-1-shld1002-137067-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: धन्यारी में क्रमिक अनशन पर डटे रहे आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: धन्यारी में क्रमिक अनशन पर डटे रहे आंदोलनकारी
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पशु चिकित्सालय कफड़ा में पशु प्रसार अधिकारी की स्थायी नियुक्ति सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धन्यारी में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 16वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया। रविवार को हिमांशु देव, दीपक अधिकारी और पूरन चंद्र जोशी क्रमिक अनशन पर बैठे।
आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने पूर्व में हुए आंदोलनों के बाद हुए लिखित समझौतों के बाबजूद क्षेत्र की समस्याओं का समाधान न होने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व तीन समझौतों और चेतावनी के बाबजूद संबंधित विभागों ने समस्याओं के समाधान की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर दीप पांडेय, हेमंत सिंह, जीवन सिंह, कुंदन सिंह, बची सिंह, हिमांशु पांडेय, गोपाल सिंह, दिवान सिंह, कुंदन सिंह, रेखा अधिकारी, नीलम अधिकारी, मुन्नी आदि मौजूद रहे। संवाद