{"_id":"5a315b2c4f1c1b60678c10da","slug":"the-agitation-will-be-intensified-for-demand-of-ramganga-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा जिले की मांग को लेकर आंदोलन तेज होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा जिले की मांग को लेकर आंदोलन तेज होगा
अमर उजाला ब्यूरो भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा जिले की मांग को लेकर भिकियासैंण में बैठक करते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा जिला अभियान समिति के बैनर तले आयोजित बैठक में पृथक जिले की मांग को लेकर वृहत आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि 28 जनवरी को भिकियासैंण में सम्मेलन आयोजित करके आगे की रणनीति तय की जाएगी। सम्मेलन में क्षेत्र के विधायकों और पूर्व विधायकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
एक होटल सभागार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दूरस्थ तहसील सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट को मिलाकर पृथक रामगंगा जिले की मांग लंबे समय से चली आ रही है, परंतु उत्तराखंड में सत्तासीन रहीं सरकारों ने इस मांग को अनसुना कर जनभावनाओं की उपेक्षा की है। जटिल भौगोलिक स्थितियों के मद्देनजर आम जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पृथक जिले का निर्माण आवश्यक है।
विज्ञापन
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 जनवरी को भिकियासैंण में जिले की मांग को धार देने के लिए वृहत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें रानीखेत, सल्ट, द्वाराहाट के विधायकों और पूर्व विधायकों,लोकसभा, राज्यसभा सांसदों,पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में समिति के संयोजक राकेशनाथ गोस्वामी,जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, महिपालसिंह, लीला बिष्ट,देवगिरी,सुनील टम्टा ,शंकर फुलारा, श्यामसिंह, जीएस चौहान, भोलेशंकर, सुरेंद्र रमौला, राजेंद्रसिंह, किशन रावत, गोपालसिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन