{"_id":"58a33ee84f1c1ba340d84e61","slug":"the-administration-persuaded-the-villagers-will-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने ग्रामीणों को मनाया, वोट करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने ग्रामीणों को मनाया, वोट करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का ऐलान करने वाले ग्रामीणों को आखिरकार प्रशासन की टीम मनाने में कामयाब हो गई है। रानीखेत तहसील में दलमोटी, पस्तौड़ावार और सौला के ग्रामीण अब कल 15 फरवरी को मतदान करेंगे। दलमोटी के ग्रामीणों का कहना था कि एक दशक पूर्व कालिका-दलमोटी आठ किमी मोटर मार्ग को स्वीकृति मिली, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका। दो किमी सड़क वन विभाग के हस्तांतरण के कारण लटकी हुई है। पस्तौड़ावार के ग्रामीण भी सड़क के लिए ही आंदोलनरत थे।
विज्ञापन
उनका कहना था कि 12 साल पहले गांव के लिए नौ किमी सड़क स्वीकृत हुई थी, लेकिन वह आज तक नहीं बन सकी। सड़क के अभाव में ग्रामीण दो से तीन किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ भी नहीं दिया। सौला गांव भी आज तक सड़क से नहीं जुड़ सका था, खफा ग्रामीणों ने इस बार मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी थी। इधर जिलाधिकारी सविन बंसल ने शत-प्रतिशत मतदान की मुहिम को पूरा करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीणों को मनाने के आदेश दिए थे। तहसीलदार नितेश डांगर ने बताया कि वह स्वयं तीनों गांवों के ग्रामीणों से मिलने गए, उनसे विस्तृत वार्ता हुई, उन्होंने बताया कि तीनों गांवों के ग्रामीणों ने मतदान करने की स्वीकृति दे दी है और इस संबंध में लिखित पत्र भी प्रशासन को सौंपा है।
विज्ञापन