{"_id":"8f928225ea9104e48323cd4f5546e8a6","slug":"the-25-bus-depots-to-almora-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अल्मोड़ा डिपो को दी जाएं 25 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा डिपो को दी जाएं 25 बसें
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ शाखा अल्मोड़ा के वार्षिक सम्मेलन में वक्ताओं ने लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आक्रोश जताया। उन्होंने अल्मोड़ा डिपो को 25 छोटी और चार डीलक्स बसें देने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने बहुउद्देश्यीय बस अड्डे का निर्माण करने, बाह्य स्रोत कार्मिकों के स्थान पर नियमित नियुक्ति करने, कार्यशाला और स्टेशन परिसर में विद्युत वायरिंग का कार्य करवाने, कार्मिकों को वर्दी दिलाने, सेवानिवृत्त कार्मिकों को प्राथमिकता के आधार पर अवशेष देयकों का भुगतान करने की मांग की। कहा संविदा और बाह्य स्रोत से रखे गए कर्मचारियों को नियमित होने तक 15 हजार रुपए मानदेय दिया जाए।
विज्ञापन
कौशल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव बीके शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष डीएन जोशी, क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह, बीरपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह रजवार, केएस दानी, जिला मंत्री उमेश जोशी, शेखरानंद पांडेय, मोहन राम, चंदनी पांडे, आनंदी शुक्ला, अनिता गुरुरानी, भगवंत मेहरा, दुष्यंत पाल, कुंदन लाल, समीउल्ला, महेश शर्णा, रमेश कांडपाल, प्रदीप टम्टा ने विचार रखे।
विज्ञापन
मोहन अध्यक्ष और कौशल मंत्री बने
उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के चुनाव में मोहन राम अध्यक्ष, टेक सिंह, किशन सिंह उपाध्यक्ष, कौशल कुमार मंत्री, कुंदन लाल, आनंद सिंह बिष्ट संयुक्त मंत्री, आनंद सिंह अधिकारी संगठन मंत्री, मोहन राम कोषाध्यक्ष, भगवंत सिंह मेहरा संप्रेक्षक, हिमांशु भाकुनी प्रचार मंत्री चुने गए। दुष्यंत पाल कार्यालय सचिव, शेखरानंद पांडेय, मदन सिंह बिष्ट, उमेश चंद्र, गौरव शाह, महेश चंद्र शर्मा निर्विरोध कार्यकारणी सदस्य चुने गए। चुनाव पर्यवेक्षक अशोक राय थे।