{"_id":"62eab89033544d21ff592bb5","slug":"test-cricket-in-almora-almora-news-hld4712738115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएनबी स्टेडियम में 13 अगस्त से खेला जाएगा पांच दिवसीय क्रिकेट टेस्ट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएनबी स्टेडियम में 13 अगस्त से खेला जाएगा पांच दिवसीय क्रिकेट टेस्ट मैच
अल्मोड़ा में क्रिकेट प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते विक्टोरिया क्लब से जुड़े लोग।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। विक्टोरिया क्लब की ओर से एचएन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में 13 अगस्त से टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले विक्टोरिया क्लब की ओर से पांच अगस्त से विक्टोरिया चैंपियन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जाएगी। इसमें अल्मोड़ा की टेस्ट टीम का चयन किया जाएगा। टेस्ट मैच में भाग लेने वाली दूसरी टीम बाहर से आएगी।
विज्ञापन
विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने सुनीता सनसिटी में हुए कार्यक्रम में बताया कि पांच अगस्त से हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में ओपन विक्टोरिया चैंपियन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रत्येक मैच 30-30 ओवर के लाल रंग की गेंद से सफेद ड्रेस में खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि चैंपियन लीग का मुख्य उद्देश्य 13 अगस्त से होने वाले टेस्ट मैच के लिए अल्मोड़ा की टीम का चयन करना है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से 20 सदस्यीय टेस्ट टीम चयनित की जाएगी जो बाहर से आने वाली टेस्ट टीम के साथ पांच दिनी टेस्ट मैच खेलेगी। उन्होंने दावा किया कि कुमाऊं के इतिहास में पहली बार अल्मोड़ा में पांच दिवसीय टेस्ट मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि क्रिकेट मैच कराने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड में भी आवेदन किया है। एसोसिएशन के मानकों के अनुसार ही टेस्ट मैच खेला जाएगा। यहां आयोजन समिति के अरविंद जोशी, अरुण वर्मा, सूरज वाणी, दीप जोशी, आशीष कुमार, नितीश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।