फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tents will not be in session this time

विधानसभा सत्र में इस बार नहीं लगेंगे टेंट

Mon, 05 Oct 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 05 Oct 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि नवंबर में होने वाले विधानसभा सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन


इस बार विधायक, मंत्रियों सहित किसी को भी टेंट में नहीं रहना पड़ेगा सभी व्यवसाय स्थाई भवनों में ही होंगे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण राजधानी के लिहाज से रामनगर-चौखुटिया तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइनों का निर्माण नितांत जरूरी है।

कुंजवाल यहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन के निर्माण कार्यों जायजा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


कुंजवाल ने बताया कि नवंबर प्रथम सप्ताह में होने वाले सत्र के लिए मंत्रियों के रहने की व्यवस्था जीएमवीएन के विश्राम गृह में की गई है, जबकि विधायक निवास में विधायकों की व्यवस्था, महाविद्यालय में पत्रकारों की तथा इंटर कालेज में पुलिस के रहने का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अधिकारियों को अपने रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। फर्नीचर आदि की व्यवस्था राज्य संपत्ति विभाग कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राजधानी के लिहाज से गैरसैंण तक रेल पहुंचाने के लिए रामनगर से चौखुटिया तथा ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन जरूरी है।

इस दिशा में केंद्र सरकार को पहल करनी चाहिए। कहा कि 30 जून 2016 तक विधानसभा भवन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा है कि गांव के विकास के लिए हमें सोच को बदलना होगा। उन्होंने कहा है कि गावों से पलायन रोकने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार जरूरी है।

उन्होंने लोगों से इस दिशा में सरकार को सुझाव देने को भी कहा। शिक्षा में सुधार के लिए अभिभावकों व शिक्षकों के साथ ही आम जनता को भी ऐसा माहौल बनाना चाहिए जिससे शिक्षा में गुणात्मक सुधार आए।


उन्होंने कहा कि सरकार के पास आय के स्रोत सीमित होने से कई तरह की दिक्कतें पैदा हो रही हैं। इसीलिए वे व्यक्तिगत रूप से भी खर्चों में कटौती की दिशा में प्रयासरत हैं।

इस मौके पर टी बोर्ड उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत, जगदीश पांडे, शंकर रावत, रमेश कांडपाल, नंदन संगेला, डा. विनोद छिमवाल तथा जीवन नेगी आदि मौजूद थे। इस मौके पर लोगों ने उन्हें कई समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।

चौखुटिया में पत्रकारों से बातचीत करते विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल।(फोटो04एएलएमसीएचके01पी)
चौखुटिया में श्री कुंजवाल को ज्ञापन सौंपते लोग। (फोटो04एएलएमसीएचके02पी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed