फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   temperature dropped due to the first rain of winter in almora

Almora Weather: सर्दी की पहली बारिश से तापमान लुढ़का, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े, बढ़ी ठंड

Tue, 17 Oct 2023 01:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Oct 2023 01:50 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में सर्दी की पहली झमाझम बारिश से तापमान लुढ़क गया है। इससे ठंड में इजाफा हो गया है। ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

विज्ञापन
temperature dropped due to the first rain of winter in almora
अल्मोड़ा में ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले में कई स्थानों पर हुई सर्दी की पहली झमाझम बारिश से तापमान लुढ़क गया है। इससे ठंड में इजाफा हो गया है। ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। 

विज्ञापन

सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान बादलों से गिर गया। दोपहर एक बजे बारिश होने लगी। कुछ देर हल्की बारिश होने के बाद फिर तेज बारिश हुई। 
विज्ञापन


झमाझम बारिश होने से ठंड में इजाफा हो गया है। ठंड के चलते लोगों ने स्वेटर, जैकेट, टोपी समेत अन्य गर्म कपड़े निकाल लिए। बारिश के दौरान नगर के माल रोड समेत अन्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही थम गई। बाजारों में भीलोगों की आवाजाही कम रही। ठंड के चलते शाम को नगर की बाजारों में भी दुकानों के शटर भी अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी बढ़ गए। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को यहां का अधिकतमतापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान
यूपीसीएल ने जिलेभर में 33 और 11 केवी लाइन को छू रहे पेड़ों की लाॅपिंग की। इस वजह से लमगड़ा, जैंती, जमाड़, संग्रोली, ताकुला, बसोली में सात घंटे बिजली गुल रही। इससे सात हजार से अधिक की आबादी बिना बिजली परेशान रही। 

सोमवार को पेड़ों की लाॅपिंग करने की वजह से यूपीसीएल की ओर से सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया गया था। इस कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से साइबर कैफे सहित अन्य बिजली संचालित उपकरण ठप रहे और कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा। 

यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि दीपावली त्योहार पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति बनी रहे इसके लिए पेड़ों की लाॅपिंग की जा रही है। इस वजह से शटडाउन लेना पड़ता है। इससे आपूर्ति बाधित रही। काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। 

बागेश्वर में तेज हवा के साथ बारिश
बागेश्वर जिला मुख्यालय के साथ सोमवार को पूरे जिले में तेज हवा के साथ बारिश हुई। हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों में बर्फबारी होने की सूचना है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। सोमवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह 10 बजे मौसम खुला। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।


जिला मुख्यालय के साथ कपकोट, कांडा, गरुड़, कौसानी क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश तेज नहीं थी लेकिन देर शाम तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। हिमालयी क्षेत्र से सटे खाती, बदियाकोट, कर्मी क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर हिमपात की सूचना है। आबादी वाले इलाकों में हिमपात की सूचना नहीं है। मौसम ऐसा ही बना रहा तो देर रात तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना है। बारिश, बर्फबारी के कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया है। बारिश के कारण बाजारों में सुनसानी छा गई। पहली ही बारिश में गर्म कपड़े निकल गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed