फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tells the Adventures of Mountain Mountain to the Young

युवाओं को एडवेंचर माउंटेन की बारीकियां बताईं

Wed, 29 Mar 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 29 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tells the Adventures of Mountain Mountain to the Young
अल्मोड़ा से रवाना होता साइकिल यात्रियों का दल। - फोटो : अमर उजाला

 अल्मोड़ा हाई एडवेंचर उत्तराखंड और साहसिक पर्यटन विभाग की ओर से पोखरथल कफडख़ान में पांच दिवसीय माउंटेन बाइकिंग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में युवाओं को एडवेंचर माउंटेन बाइकिंग की बारीकियां बताई गईं।

विज्ञापन


माउंटेन बाइक को लेकर प्रशिक्षुओं ने पहले दिन गैराड़ पतनियानेल, धौलछीना मार्ग, दूसरे दिन डीनापानी, कसारदेवी और शारदामठ, तीसरे दिन साइकिल से अल्मोड़ा हैरिटेज की यात्रा पूरी की। प्रशिक्षण में 17 से 21 वर्ष के 12 युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड साइकिलिस्ट्स के भरत साह ने कहा कि बाइकिंग प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को अच्छा साइकिलिस्ट बनाना है ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक यहां पर नए रास्तों में लोकल गाइड साइकिलिस्ट के माध्यम से पर्यटन का आनंद उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण में स्लाइड शो के माध्यम से अल्मोड़ा इसके निकटवर्ती पर्यटन स्थल कसारदेवी, बिंसर, जागेश्वर, शीतलाखेत, रानीखेत, कटारमल आदि में एडवेंचर साइकिलिंग की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ में साइकिलिंग का उद्देश्य सिर्फ साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना ही नहीं है बल्कि इसे व्यवहारिक जीवन में अपना कर पर्यावरण सुरक्षा करना भी है। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या, उत्तराखंड साकलिस्ट के भरत साह, गोकुल शाही, जयमित्र बिष्ट, नंदन रावत, हुकुम रावत, सौरभ पांडे आदि ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed