फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Techno Based Agriculture Will Maximum Benifits

Almora News: वैज्ञानिक तरीके से कृषि करेगी महिलाओं की आर्थिकी मजबूत

Sun, 31 Dec 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Techno Based Agriculture Will Maximum Benifits
अल्मोड़ा। यू कास्ट और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से नगर में स्थित आईटीडीए सेंटर में ब्रेन स्टॉर्मिंग सेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने कृषि से संबंधित कई समस्याएं उठाईं। मुख्य अन्वेषक डॉ. गगन सिंह ने परियोजना के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। परियोजना सह अनुदेशक डॉ. गोपाल दत्त ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि के क्षेत्र में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। वैज्ञानिक तरीके से कृषि की जाए तो महिलाओं की आर्थिकी मजबूत हो सकती है। इस मौके पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रो. गिरिजा पांडे, डॉ. श्याम कुंजवाल, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मीरा बोरा, क्षेत्र अन्वेषक शंभु दत्त जोशी, डॉ. राकेश पंत आदि मौजूद रहे। हवालबाग विकासखंड के कनालबूंगा, वलसा, भनरगांव, चितई तिवारी, चितई पंत गांवों में कृषि उद्यमिता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद
विज्ञापन





महिलाओं को बताए साबुन बनाने के तरीके
अल्मोड़ा। उद्यान विभाग के सहयोग से जिले के धौलादेवी विकासखंड के सेली गांव में नींबू प्रजाति के फलों की प्रसंस्करण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रतिभागी महिलाओं को स्क्वैश, साबुन आदि बनाने के तरीके बताए गए। सहायक उद्यान अधिकारी संगीता ने विभाग की कई योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से इनका लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान प्रशिक्षक हरीश बहुगुणा, प्रधान कैलाश समेत 50 से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed