{"_id":"64436ec2eb759172e7540f0d827c5bb4","slug":"teachers-will-soon-deploy-vacant-positions-kunjwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के खाली पदों पर जल्द होगी तैनाती : कुंजवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के खाली पदों पर जल्द होगी तैनाती : कुंजवाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा ब्लॉक के गांवों का भ्रमण कर लोगों से समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हाल में हुई प्रवक्ता परीक्षा के परिणाम आने और अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति होने से शिक्षकों के खाली पद भर जाएंगे। कुंजवाल ने लोगों को विधानसभा अध्यक्ष निधि से जारी सहायता राशि के चेक प्रदान किए और विकास कार्यों को विधायक निधि से 2.25 लाख रुपए मंजूर किए।
कुंजवाल ने कहा कि सरकार पहाड़ की कृषि को बढ़ावा देने को गंभीरता से प्रयास कर रही है। किसान योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क धार्मिक यात्रा कराने के प्रबंध किए गए हैं। इच्छुक नागरिक पर्यटन विभाग में आवेदन करें। कुंजवाल ने क्षेत्र के मालता, सत्यू, नैनी आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने जसकोट-मालता-जलना, गौना-टकोली बैंड, नौरा-बघाड़, पौधार-अनरियाकोट, सत्यू-जिफल्टा आदि सड़कों के निर्माण का आश्वासन दिया।
उन्होंने विधायक निधि से मालता में सीसी मार्ग निर्माण को एक लाख, प्राथमिक स्कूल में फर्नीचर के लिए 25 हजार, जोशीधूरा में मंदिर के सौंदर्यीकरण को एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उनके साथ दीवान सतवाल, धीरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह, पान सिंह, पूरन सिंह, चंद्र प्रकाश जोशी, आनंद चौहान, चंदन कुमाउंनी, राम सिंह प्रधान मंजू आर्या, लछम राम आदि मौजूद थे।