{"_id":"68c460cff23fd3ddde06a949","slug":"teachers-protested-by-wearing-black-bands-almora-news-c-232-1-shld1002-133627-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शिक्षकों ने काला पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शिक्षकों ने काला पट्टी बांधकर जताया विरोध
Fri, 12 Sep 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। विभिन्न विद्यालयों में हुई सभा में वक्ताओं ने शिक्षकों की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विभाग शिक्षकों की पदोन्नति के पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से खत्म करने पर तुला है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभागों में स्थानांतरण हुए लेकिन शिक्षा विभाग में शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं हुए। जब सभी विभाग में पदोन्नतियां हो रही है तो फिर शिक्षकों को इससे क्यों वंचित किया जा रहा है। राउमावि चेलछीना में शिक्षकों ने विरोध जताया। वहां ब्लॉक मंत्री नितेश कांडपाल, बसंत भट्ट, सुनीता पाठक, विरेंद्र कुमार कविता चौबे, ललिता गैड़ा, नंदकिशोर आर्य शामिल रहे।
विज्ञापन