फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teachers' hammer even at Kumaon's only Hotel Management Institute

कुमाऊं के एकमात्र होटल मैनेजमेंट संस्थान में भी शिक्षकों का टोटा 

Thu, 21 Dec 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Thu, 21 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers' hammer even at Kumaon's only Hotel Management Institute
जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा।  - फोटो : अमर उजाला

अन्य सरकारी संस्थानों की तरह जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान भी नियमित शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। कुमाऊं के इस एकमात्र संस्थान में उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से भी छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए आते हैं, लेकिन यहां प्रवक्ता, सहायक प्रवक्ता के पद खाली चल ही रहे हैं। यही नहीं लैब असिस्टेंट के सभी छह पद भी लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं। दूसरी ओर सरकार भी यहां नियमित शिक्षक भेजने को राजी नहीं है और संविदा शिक्षकों के सहारे संस्थान को किसी तरह चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


यह संस्थान वर्ष 1991 में अस्तित्व में आया था। तब से अब तक संस्थान में केवल दो ही प्रधानाचार्य विभाग की ओर से नियुक्त हुए हैं। वर्तमान में यहां 135 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और इन्हें पढ़ाने के लिए संस्थान में नियमित शिक्षक तक नहीं हैं। इनमें प्रवक्ताओं के छह पदों के सापेक्ष एक पद नियमित और बांकी संविदा पर चल रहे हैं। इसके अलावा सहायक प्रवक्ता के छह पदों के सापेक्ष दो में संविदा शिक्षक और चार पद रिक्त हैं। संस्थान में प्रधानाचार्य का दायित्व भी यहां का जिला प्रशासन देखता आया है। अब तक यहां का दायित्व बारी-बारी से करीब 19 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के जिम्मे रहा। इसके बावजूद संस्थान की सेहत नहीं सुधरी है। 

विज्ञापन


नियमित शिक्षकों के संबंध में प्रस्ताव कई बार शासन को भेजा गया है। एक माह पूर्व नए अध्यापकों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू भी की गई थी, लेकिन किसी ने भी आवेदन नहीं किया। बजट कम होने के कारण फिलहाल संस्थान को संविदा शिक्षकों के ही सहारे चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- मयूर दीक्षित, सीडीओ एवं और प्रभारी होटल मैनेजमेंट संस्थान।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed