फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   teachers demand

शिक्षकों की मांग पूरी करो

Sat, 17 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Sat, 17 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
teachers demand
शिक्षकों की मांग पूरी करो - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। हाईकोर्ट के हड़ताली शिक्षकों को 24 घंटे में काम पर लौटने के निर्देश देने के बावजूद सार्वजनिक अवकाश होने पर शनिवार को भी शिक्षकों ने छठे दिन धरना प्रदर्शन जारी रखा। राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना खंड शिक्षा कार्यालय जैनल भिकियासैंण में छठे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


क्षेत्र के विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने धरना स्थल पर पहुंचकर शिक्षकों की मांगों को समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार संवेदनशील नहीं रह गई है। उन्होंने शिक्षक भवन के निर्माण के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


 भट्ट ने कहा कि शिक्षकों के समस्याओं का समाधान जल्द हो इसके लिए सरकार पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं। समस्याओं के समाधान को लेकर भट्ट को ब्लॉक शिक्षक संघ ने ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी, शिक्षक नेता अखलेश बिष्ट, बीडी पांडे, इन्द्रा पांडे, प्रकाश भगत, पीसी मठपाल, गिरीश जोशी, कमलेश पांडे सहित 150 से अधिक शिक्षक मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने छठे दिन भी धरना जारी रखा

जीआईसी अल्मोड़ा प्रांगण में शिक्षकों की हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार को शिक्षकों की न्यायोचित मांगों को शीघ्र पूरा करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक संगठन अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेगा। सरकार ने मांगें नहीं मानी तो संगठन सर्वोच्च न्यायालय की शरण लेगा।

उन्होंने शिक्षकों को तीन उपार्जित अवकाश देने, चयन प्रोन्नत वेतनमान में एक वेतन वृद्धि देने, यात्रा अवकाश का स्पष्ट शासनादेश जारी करने, बीआरसी, सीआरसी के पदों पर चयनित शिक्षकों को पदस्थापित, एलटी वेतनमान 4800 से बढ़ाकर 5400 रुपये करने, विकल्पधारी शिक्षकों को मूल प्रदेश भेजने आदि के समाधान की मांग सरकार से की।

उन्होंने कहा कि सरकार तुगलकी फरमान जारी कर शिक्षकों के आंदोलन को भटका नहीं सकती है। संगठन के जिलाध्यक्ष नूर अफजल, महामंत्री हीरा सिंह बोरा ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।


धरने पर भूपाल चिलवाल, राजू महरा, राजेंद्र जोशी, अनंता जोशी, पीसी तिवारी, ज्योति भट्ट, राजेंद्र खड़ायत, भुवन जोशी, राजेंद्र बोरा, माधो सिंह बिष्ट, डीएन जोशी, दीपक पांडे, बीके सिंह, डीवी सिंह, हुकम पल्याल, सुभाष वर्मा आदि ने विचार रखे। संचालन रमेश धपोला और अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष जगदीश पांडे ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed