फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teachers and staff run to stay healthy

फिट इंडिया कार्यक्रम को लेकर दौड़े केवी के शिक्षक और उनके परिजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Teachers and staff run to stay healthy
रानीखेत में फ्रीडम रन के लिए तैयार शिक्षक और कर्मचारी। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत यहां केंद्रीय विद्यालय में फ्रीडम रन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दौड़ में शिक्षकों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया और समाज को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कोरोना के कारण विद्यालय बंद हैं, इसीलिए इस बार शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिजन ही दौड़ का हिस्सा बने।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सुनील जोशी, उप प्राचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि हर साल स्वस्थ रहने के लिए इस तरह की दौड़ आयोजित की जाती है। इस बार कोरानाकाल के चलते बच्चे भाग नहीं ले सके। दौड़ यहां सैन्य अस्पताल से शुरू होकर वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान कोविड 19 के नियमों का पालन किया गया। कार्यक्रम में बलवंत सिंह मनराल, मनोज भूषण शुक्ला, किरन पांडे, महेंद्र कुमार आदि ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed