फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teacher education is the norm of conduct: Bgdwal

आदर्श शिक्षक आचरण से शिक्षा देता है: बगडवाल

Sat, 05 Sep 2015 01:30 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sat, 05 Sep 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन

 शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। बच्चों को प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

विज्ञापन


जीआईसी गंगानगर मोतियापाथर में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने महान शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे।

संचालन तारा सिंह बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय पांडे, विनोद कुमार, शशिकांत सिंह, केएस फर्त्याल, दया राम आर्या, सत्येश्वर प्रसाद, राजेंद्र सिंह, विजय जोशी, पीटीए अध्यक्ष गोपाल सिंह ठठोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी मनाई गई। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल ने कहा कि आदर्श शिक्षक वही है जो अपने आचरण से शिक्षा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर प्रो. एसएस पथनी, पूर्व विद्यालय निरीक्षक नेपाल सिंह खड़ाई, संभाग निरीक्षक प्रकाश पंत, प्रधानाचार्य भैरव कार्की ने विचार रखे। कार्यक्रम में अतिथियों समेत प्रकाश पंत, वरिष्ठ आचार्य केदार मिश्रा, गिरिजा किशोर पाठक, भुवन पांडेय, महेश जोशी को सम्मानित किया गया।

इधर विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा में  शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। आज स्कूल में वरिष्ठ छात्रों ने पठन-पाठन किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, स्कूल के प्रधानमंत्री हिमांशु दानू, सेनापति भास्कर बोरा, उप प्रधानमंत्री अशोक कुमार, राहुल पंत, राहुल कांडपाल, नवीन पुरी आदि मौजूद थे।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांव में बच्चों को प्रधानमंत्री का संबोधन दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक राम सिंह, कुसुम आर्या, चित्रा कांडपाल, कीर्ति किरन, प्रदीप वर्मा, विपिन बुधौनी, चंपा देवी, खष्टी देवी, खुशाल सिंह, हेमा देवी मौजूद थे।


संचालन नीमा, रीता, निशा ने संयुक्त रूप से किया। न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में उमा पपोला, हेमा, प्रियांशी कुंवर क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। जीआईसी भगतोला, प्राथमिक विद्यालय अनरियाकोट स्कूलों में भी प्रधानमंत्री का भाषण दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed