{"_id":"5a8c57404f1c1bca798baccb","slug":"tea-trimmed-elephant","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय ने हाथी कौ रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय ने हाथी कौ रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
demo pic
जय जागेश्वर प्रीमियर लीग कमेटी की ओर से स्वामी विवेकानंद स्टेडियम छड़ौजा (लमगड़ा) में हुई प्रतियोगिता का फाइनल मैच चायखान की टीम ने जीत लिया। हाथीखान की टीम उप विजेता रही। विजेता टीम को 51 हजार और उप विजेता टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्राफी दी गई।
विज्ञापन
फाइनल मैच चायखान और हाथीखान टीमों के बीच खेला गया। हाथीखान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन बनाए। जवाब में चायखान इलेवन ने 18 ओवर में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि बदलते परिवेश में खेलों का महत्व बढ़ गया है। युवाओं को पढ़ाई के साथ ही खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। आज खेलों में भी बेहतर भविष्य है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से खेलों को बढ़ावा मिलेगा। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार बांटे।
प्रतियोगिता के आयोजक नवल रावत औरा गोकुल रावत ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के महासचिव गोपाल मोहन भट्ट, लमगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिवान सतवाल, गोकुल जोशी आदि मौजूद थे।