फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tea plantation in 650 hectares in four years

चार साल में 650 हेक्टेयर में विकसित होंगे चाय बागान

Mon, 12 Feb 2018 10:49 PM IST
नवीन उपाध्याय
नवीन उपाध्याय Updated Mon, 12 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tea plantation in 650 hectares in four years
काली चाय - फोटो : getty images

उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड की आगामी चार सालों में राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में 650 हेक्टेयर इलाके में चाय बागान विकसित करने की योजना है। भारतीय चाय बोर्ड इसके लिए जहां सब्सिडी देगा, वहीं इसमें नाबार्ड की भी मदद ली जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड की दो-तीन स्थानों पर नई चाय फैक्ट्री लगाने की भी योजना है। अब तक प्रदेश के आठ पर्वतीय जिलों में 1140 हेक्टेयर क्षेत्र में चाय बागान विकसित किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासनकाल में 1996 में चाय विकास बोर्ड की स्थापना हुई। बोर्ड ने चाय की खेती के लिए उपयुक्त पर्वतीय क्षेत्र में चाय उत्पादन की योजना तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य बनने के बाद उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों में विभिन्न स्थानों पर चाय बागान विकसित किए गए। अब तक बोर्ड प्रदेश में 1140 हेक्टेयर क्षेत्र में चाय बागान विकसित कर चुका है। चालू वित्तीय वर्ष में 66,222 किलो चाय का उत्पादन हुआ है। 

चाय विकास बोर्ड ने आगामी चार सालों में प्रदेश के पांच जिलों में 650 हेक्टेयर क्षेत्र में चाय बागान विकसित करने की योजना बनाई है। बोर्ड का करीब 48.86 करोड़ रुपये की लागत से नैनीताल, चंपावत, चमोली में 150-150 हेक्टेयर और बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिले में सौ-सौ हेक्टेयर में चाय बागान विकसित करने का प्रस्ताव है।

इस प्रस्ताव को बोर्ड ने शासन को भेजा। प्रस्ताव के मुताबिक भारतीय चाय बोर्ड 1944.81 लाख की सब्सिडी देगा, जबकि मनरेगा योजना के अंतर्गत 1398.30 लाख रुपये खर्च होंगे। जबकि नाबार्ड से राज्य सरकार के अंशदान के रूप में 1543.21 लाख रुपये की मदद का प्रस्ताव किया गया है।

निदेशक उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड द्वारा शासन को दिसंबर में प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद उद्यान एवं रेशम अनुभाग के अपर सचिव डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस संबंध में नाबार्ड की सहायता से योजना को धरातल पर उतारने के लिए वित्त सचिव और नाबार्ड के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। 



प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर चाय की खेती के लिए भूमि चयनित की गई है। योजना को नाबार्ड की मंजूरी मिलने के बाद चाय बागान विकसित करने का कार्य किया जाएगा। 
डा. बीएस नेगी, निदेशक, उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed