फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tea leaves are ready in the gardens, the work of breaking starts

बागानों में चाय की पत्तियां तैयार, तोडने का कार्य शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Tea leaves are ready in the gardens, the work of breaking starts
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कौसानी बागान में चाय की पत्तियां तोड़ते श्रमिक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। प्रदेश के चाय बागानों में चाय के पेड़ लहलहा रहे हैं। बागानों में चाय के पेड़ों में पत्तियां तैयार हो गई हैं। लॉकडाउन शुरू होने पर बागानों में भी काम नहीं हुआ। अब शासन से अनुमति लेने के बाद बोर्ड ने चाय बागानों में तैयार हुई हरी पत्तियां तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बागानों में प्रतिदिन 1600 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा चार फैक्ट्रियों में चाय प्रोसेसिंग भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

चाय बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के नौ पर्वतीय जिलों में 1350 हेक्टेयर में चाय की खेती होती है। इसमें से 650 हेक्टयर क्षेत्र में चाय का उत्पादन होता है। अप्रैल में चाय के पौधों में पत्तियां तैयार हो गई हैं। शासन से अनुमति लेने के बाद बोर्ड ने लॉकडाउन में बागानों और फैक्ट्रियों में काम शुरू कर दिया है। बोर्ड के अंतर्गत कुल चार हजार श्रमिक कार्य करते हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में 3200 श्रमिकों से एक दिन छोड़कर कार्य लिया जा रहा है। प्रतिदिन 1600-1600 श्रमिकों को कार्य पर लगाया जा रहा है। 650 हेक्टेयर में चाय की पत्तियां तोड़ने का काम शुरू हो गया है, जबकि शेष 700 हेक्टेयर क्षेत्र में चाय बागानों में पौधों की देखरेख में श्रमिक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामखेत (नैनीताल), हरीनगरी (गरुड़), चंपावत और भटोली (चमोली) स्थित फैक्ट्रियों को भी चालू कर दिया गया है। चाय बोर्ड के वित्त अधिकारी अनिल खोलिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देशों का पूरा पालन किया जा रहा है। श्रमिकों को मार्च के वेतन का 1.25 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बोर्ड ने शासन से 21 करोड़ रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed