फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Taxi driver arrested with 11.26 grams of smack

Almora News: 11.26 ग्राम स्मैक के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 12 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Taxi driver arrested with 11.26 grams of smack
अल्मोड़ा। एसओजी, एएनटीएफ और कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने 11.26 ग्राम स्मैक के साथ हल्द्वानी निवासी टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय, प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। शैल बैंड अल्मोड़ा से बागेश्वर जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने टैक्सी वाहन को रोका। टैक्सी चालक विजय नेगी के पास से स्मैक बरामद की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर के लिए टैक्सी चलाता है। ऊधमसिंह नगर से स्मैक ला रहा था जिसका वह स्वयं भी प्रयोग में करता है और अल्मोड़ा और बागेश्वर में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी विजय नेगी पूरनपुर आनंदपुर आरटीओ रोड मुखानी हल्द्वानी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका वाहन सीज कर दिया है। - हरबंश सिंह, एएसपी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed