{"_id":"339d6ddfa6128044c372b9bcafb071e9","slug":"tax-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर कार्यालयों को स्थानांतरित करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर कार्यालयों को स्थानांतरित करने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा टैक्स बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की बैठक में वक्ताओं ने वाणिज्य कर विभाग के संभागों के पुनर्गठन के उपरांत अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और जिला नैनीताल के वाणिज्य कर कार्यालयों को ज्वाइंट कमिश्नर कार्यापालक कार्यालय काशीपुर स्थानांतरित करने का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि यह कार्यालय वर्तमान में हल्द्वानी में हैं जिन्हें अब काशीपुर स्थानांतरित किया जा रहा है। अल्मोड़ा, बागेश्वर के अधिवक्ताओं और करदाताओं के लिए काशीपुर आना-जाना उल्टा पड़ता है जो काफी अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर स्तर के एक-एक अधिकारी अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ भेजे जा रहे हैं जहां पर इस स्तर के करदाता काफी कम हैं। क्योंकि पर्वतीय क्षेत्र में व्यापार के सीमित अवसर हैं। ऐसी स्थिति में ज्वाइंट कमिश्नर कार्यालय हल्द्वानी से काशीपुर किए जाने का विरोध करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि उक्त कार्यालय कुमाऊं पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अल्मोड़ा में स्थानांतरित किया जाए। ऐसा नहीं होने की स्थिति में ज्वाइंट कमिश्नर कार्यालय हल्द्वानी में ही रखा जाए। जगत सिंह रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में जगदीश सिंह कनवाल, डीके अग्रवाल, एसएल गोयल, ललित सिंह धपोला, केसी तिवारी, एचएस धपोला, केएस बिष्ट, बीएस नेगी, बीसी अग्रवाल, जेसी पांडे, मो. अस्लम जिन्नाहा, राजेंद्र जसवाल, पंकज कनवाल आदि मौजूद थे।