{"_id":"6ab171c4c1733e195d0f8bd2","slug":"tanushree-shankar-returned-to-almora-after-51-years-she-was-overcome-with-emotion-upon-reaching-pine-lodge-almora-news-c-232-1-alm1019-148955-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 51 साल बाद अल्मोड़ा लौटीं तनुश्री शंकर, पाइन लॉज पहुंचकर हुईं भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 51 साल बाद अल्मोड़ा लौटीं तनुश्री शंकर, पाइन लॉज पहुंचकर हुईं भावुक
Mon, 21 Sep 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के पाताल देवी स्थित पाइन लॉज पहुंचकर पुरानी यादें ताजा करती तनुश्री शंकर।
अल्मोड़ा। नृत्य सम्राट उदय शंकर की पुत्रवधू और प्रसिद्ध कलाकार तनुश्री शंकर करीब 51 साल बाद कोलकाता से अल्मोड़ा पहुंचीं। सोमवार को वह पाताल देवी स्थित पाइन लॉज पहुंचीं। पाइन लॉज से जुड़ी उदय शंकर परिवार की कई यादों को उन्होंने करीब से महसूस किया और इस दौरान काफी भावुक नजर आईं। पाइन लॉज वही स्थान है जहां उदय शंकर रहा करते थे। उनके पुत्र और तनुश्री के पति आनंद शंकर का जन्म भी यहीं हुआ था। यही वह घर है जहां उदय शंकर और अमला शंकर का विवाह हुआ था। लंबे अंतराल के बाद इस स्थान पर पहुंचकर तनुश्री ने पुरानी यादों को साझा किया।
उन्होंने बताया कि उनकी शादी वर्ष 1974 में आनंद शंकर से हुई थी। इसके बाद वर्ष 1975 में वह पहली बार अल्मोड़ा आई थीं। अब करीब 51 साल बाद दोबारा अल्मोड़ा आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि यहां पहली बार प्रस्तुति देने के दौरान वह काफी भावुक थीं। अल्मोड़ा से जुड़ी पुरानी यादें उनके लिए बेहद अनमोल हैं। तनुश्री ने कहा कि इतने वर्षों में अल्मोड़ा काफी बदल गया है। पुराने रास्ते और कई पुराने घर अब दिखाई नहीं देते लेकिन यहां आने पर उन्हें आज भी एक अलग तरह की शांति महसूस होती है। उन्होंने उदय शंकर के साथी रहे चिरंजी लाल शाह को भी याद किया। बताया कि वर्ष 1975 में पहली बार अल्मोड़ा आने पर उनसे उनकी मुलाकात हुई थी लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उदय शंकर ने अल्मोड़ा में अपना पहला डांस स्कूल शुरू किया था जिसकी ख्याति देश-दुनिया तक पहुंची। उनके नाम पर बनी अकादमी में लगातार सांस्कृतिक गतिविधियां होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वह लगातार अल्मोड़ा आती रहेंगी।