फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Take precautions: Om Prakash

म्ुख्य सचिव ने संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहने के दिए निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Take precautions: Om Prakash
अल्मोड़ा। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सतर्कता और सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कोविड अस्पतालों के सभी वार्डों में सीसीटीवी लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए संक्रमण वाले क्षेत्रों में ठीक ढंग से सर्विलांस और संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल अनिवार्य रूप से लिए जाएं। उन्होंने कोविड केयर सेंटरों में अॅाक्सीजन की उपलब्धता पर ध्यान देने की बात कही। कोविड अस्पतालों के वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति गाइड लाइन के तहत ही दी जाए और उनका समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाए। वीसी में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सभी जिलाधिकारियों द्वारा कड़ी मेहनत से कार्य किया जा रहा है। बढ़ते मामलों के बीच जिला प्रशासन को गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एसएसपी पीएन मीणा, सीडीओ मनुज गोयल, सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी, एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल, डॉ. योगेश पुरोहित, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed