{"_id":"57e2c2284f1c1be555a831fc","slug":"take-inspiration-from-other-institutions-mngldeep-school-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलदीप विद्यालय से अन्य संस्थाएं भी लें प्रेरणा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलदीप विद्यालय से अन्य संस्थाएं भी लें प्रेरणा : डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करते दिव्यांग बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों के लिए समर्पित मंगलदीप विद्या मंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्कूल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा जिस निस्वार्थ भाव से दिव्यांगों को पढ़ाने का कार्य किया जा रहा है इससे अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय में वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान देने का आश्वासन देते हुए समाज कल्याण अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने समेत प्रमाण पत्र आदि मामलों का निस्तारण मौके पर ही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कल्याणकारी कार्यों में आम जनता को भी आगे बढ़कर कार्य करना होगा ताकि जरूरतमंदों का मनोबल बढ़ सके। मंगलदीप विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या मनोरमा जोशी ने बताया कि वर्तमान में स्कूल में 44 बच्चे हैं। उन्हें पढ़ाई के साथ व्यवसायिक शिक्षा भी दी जा रही है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें। वरिष्ठ पत्रकार पीसी जोशी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य में अन्य लोगों से भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। शिक्षिका अमिता जोशी ने स्कूल की प्रगति प्रस्तुत की।
इस मौके पर बच्चों ने कुमाऊंनी, नागा, राजस्थानी नृत्य और अन्य कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अरबन को आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, बीएस मनकोटी, डा.जेसी दुर्गापाल, तहसीलदार पीडी सनवाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. योगेश पुरोहित, प्रधानाचार्या भारती पांडे, जगदीश चंद्र जोशी, जंग बहादुर थापा समेत कई लोग मौजूद रहे। संचालन डा. लीना चौहान ने किया।