{"_id":"49f7bff87ef114dfdf75afbd06ee5658","slug":"take-advantage-of-government-schemes-for-rural-ti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण : तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण : तिवारी
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत 2.05 करोड़ रुपये लागत की दो किमी लंबी पेटशाल-पूनाकोट सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार ने जन कल्याण को कई योजनाएं चलाई हैं। जनता योजनाओं का लाभ उठा कर विकास में योगदान करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़क विहीन गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने को सरकार ने मेरा गांव मेरी सड़क, ग्रामीण सड़क योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं से कई गांवों की सड़कों के निर्माण को बजट अवमुक्त कर दिया है। कई अन्य पर कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि सड़क बन जाने से ग्रामीणों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
साथ ही किसान सब्जी, फलों को बाजार में बेचकर आय कमा सकेंगे। भैंसियाछाना के ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला ने ब्लॉक द्वारा किए जा रहे जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
वहां आरईएस के अधिशासी अभियंता आशुतोष कौशिक, कैप्टन पूरन सिंह सुप्याल, पूर्व प्रमुख धरम सिंह मेहरा, ललित पूना, नरेश बाराकोटी, देवेंद्र देवड़ी, उपेंद्र सिंह, जीतेंद्र बोरा, जगदीश ठठोला, पूरन सिंह, जमन सिंह, सर्वजीत सिंह, गंगा सिंह, पंकज कांडपाल, मनोज वर्मा, जीवन कार्की, भूपाल मटेला आदि मौजूद थे।