{"_id":"5a93e19a4f1c1bb3208bb5bb","slug":"taikwando-is-the-best-way-of-self-defense-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो आत्मरक्षा का बेहतरीन तरीका : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो आत्मरक्षा का बेहतरीन तरीका : एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा की ओर से रामलीला मैदान ढूंगाधारा में दो दिवसीय 16वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेलों से शारीरिक विकास होता है, आज खेलों में भी सुनहरा भविष्य है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा का बेहतरीन तरीका है। उन्होंने एकेडमी के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवाशीष नेगी, भाजपा पूर्व जिला महासचिव कुंदन चम्याल, कुंदन सिंह बिष्ट थे। एकेडमी के अध्यक्ष प्रदीप गुरुरानी ने सभी का आभार जताया। आयोजन समिति के सचिव राष्ट्रीय पदक विजेता (ब्लैक बेल्ट) मंजू बिष्ट ने बच्चों से खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। अतिथियों ने स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं वंदना सिंह, गुंजन पांडे, मानसी पांडे, कनिष्का भंडारी, अखिलेश सिंह, तमन्ना सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
संचालन राष्ट्रीय रेफरी कमल कुमार बिष्ट ने किया। तकनीकी मंडल में वंदना सिंह, बबीता सामंत, जीपी पंकज, गुंजन पांडे, मानसी पांडे, अंकित कुमार, कनिष्का भंडारी, प्रदीप जोशी थे। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुंदन कुमार बिष्ट, पूर्व प्रधान योगेश नयाल, महिला आयोग उपाध्यक्ष दया जोशी, मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या निराजना पांडे, उप प्रधानाचार्या रंजना भंडारी, पवन राणा, राधा राजपूत, कपिल मल्होत्रा, गिरीश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन