फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   T-Board took over the vice Ktayt

टी-बोर्ड उपाध्यक्ष कठायत ने पदभार संभाला

Sat, 06 Jun 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Sat, 06 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
T-Board took over the vice Ktayt
टी-बोर्ड में सरकार द्वारा नवनियुक्त उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत ने शनिवार को बोर्ड निदेशालय में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बोर में जानकारी ली। पदभार ग्रहण करने के बाद कठायत ने बताया कि संभावित स्थलों का चयन कर वहां चाय बागान स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

कहा पर्वतीय जिलों में चाय उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं। बंजर भूमि में भी चाय के बागान विकसित कर आय अर्जित की जा सकती है। बोर्ड उपाध्यक्ष ने कहा कि चाय उत्पादन के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन कर लोगों को बागान स्थापित करने को प्ररित करने के प्रयास होंगे। पहले चरण में स्थलों का चयन कर मृदा परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में चाय के पौधों की नर्सरी तैयारी करवाई जाएगी। उन्हाेंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में उत्पादित उत्तरांचल टी की देश में काफी मांग है। मांग के अनुरूप चाय की आपूर्ति को नए बागानों की स्थापना की जरुरत है। चाय बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने सीएम समेत कांग्रेस नेताओं का आभार जताया। पदभार ग्रहण करने के बाद बोर्ड उपाध्यक्ष का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, दुग्धसंघ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जमन सिंह बिष्ट, बालादत्त तिवारी, शोबन नगरकोटी, भूपेंद्र भोज, हीरा भाकुनी, रेखा बिष्ट, राधा राजपूत, नीमा नगरकोटी, जया नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed