फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   system is not good

महिलाओं ने व्यवस्था को दिखाया आइना

Thu, 30 Jun 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 30 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
system is not good
नहर की सफाई में जुटीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 बार-बार गुहार के बाद भी जब सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सिंचाई नहर की सफाई नहीं की तो महिला मंगल दल ने व्यवस्था को आइना दिखाते हुए सामूहिक अभियान चलाकर नहर साफ करने का बीड़ा उठाया और एक ही दिन में पूरी नहर की सफाई कर डाली।

विज्ञापन


सफाई के बाद नहर में पानी पहुंचने से काश्तकारों को काफी राहत मिली है।  खास बात यह है कि यह नहर चौखुटिया बाजार से लगी है जहां अधिकारी आसानी से उपलब्ध रहते हैं। ऐसे में सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विकास कार्यों को लेकर संबंधित विभागों का क्या रवैया रहता होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।  
विज्ञापन


 बाजार से लगे ग्राम पंचायत धुधलिया बिष्ट की सिंचाई नहर की लंबे समय से सफाई न होने से लोग खासे परेशान थे। ग्रामीणों ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई किंतु उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। महिला मंगल दल से जुड़ी गांव की महिलाओं ने आखिर खुद ही नहर की सफाई करने का बीड़ा उठाया। गांव की महिलाएं महिला मंगल दल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सुबह ही इस कार्य जुट गईं और देर शाम तक पूरी नहर की सफाई कर डाली। नहर की सफाई करने वालों में पुष्पा अटवाल, गीता, लीला, कमला, विमला, चंपा, जानकी, तारा, मंजू, गोपाल सिंह, हरीश अटवाल, नेहा, शांतिदेवी, पार्वती व रेखा सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को कोसती रहीं महिलाएं
नहर की सफाई के दौरान महिलाएं आपस में बात करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कोसती रहीं। महिलाओं का कहना था कि नहर की सफाई तो वे कर रही हैं, परंतु अब विभाग सफाई के नाम पर बजट बनाकर खुद ही हजम कर जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed