फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Syalde College Alumni Association honors ceremony

स्याल्दे महाविद्यालय छात्र संघ का अभिनंदन समारोह

Tue, 25 Oct 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 25 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Syalde College Alumni Association honors ceremony
स्याल्दे महाविद्यालय छात्र संघ का अभिनंदन समारोह - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय स्याल्दे में नवनिर्वाचित छात्र संघ के अभिनंदन समारोह का शुभारंभ करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम रावत ने कालेज जीवन को किसी भी क्षेत्र में सफलता की पहली सीढ़ी बताया। उन्होंने कहा कि अनुशासन के बगैर किसी भी क्षेत्र में सफलता नहीं मिलती।

विज्ञापन


कालेज की समस्याओं को उन्होंने प्रदेश सरकार के सम्मुख रखने का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों ने कालेज में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। छात्र संघ अध्यक्ष हितेश बिष्ट ने समस्याओं को लेकर मांग पत्र पढ़ा।
विज्ञापन


पीजी स्तर पर राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी और स्नातक स्तर पर इतिहास, संस्कृत, गृह विज्ञान विषयों को मान्यता दिलाने, विज्ञान संकाय में दो स्थायी प्राध्यापकों की नियुक्ति करने, महिला-पुरुष हाईटेक शौचालय बनाने, छात्रसंघ कक्ष का निर्माण करने सहित तमाम मांगें उठाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि श्री रावत ने इन मांगों को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि भूपाल कत्यूरा, प्रमुख अतिथि प्रयाग दत्त शर्मा, बची राम शर्मा, भूपाल बंगारी, तारा सिंह, दीप चंद्र, नंदाबल्लभ, कमलापति शर्मा, पान सिंह नेगी आदि ने भी विचार रखे। छात्र संघ सचिव चंदन मनराल, कोष्ज्ञाध्यक्ष हेमा नेगी, प्रतिनिधि संजीव कुमार, छात्रसंघ मानिला के अध्यक्ष दीपक नौटियाल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed