फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Swift DZire crashes in Talla Salt's Pathodiya, four passengers injured

तल्ला सल्ट के पैथोड़िया में स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त, चार यात्री घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Swift DZire crashes in Talla Salt's Pathodiya, four passengers injured
चिमटा हरणा मोटर मार्ग में पैथोड़िया के पास खाई में गिरी स्विफ्ट डिजायर। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। चिमटा हरणा मोटर मार्ग पर पैथोड़िया तल्ला सल्ट के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार रविवार को सायं के समय दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल से प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

रामनगर से हरणा जा रही स्विफ्ट डिजायर कार चिमटा-हरणा मोटर मार्ग पर पैथोड़िया के पास रविवार को सायं तीन बजे असंतुलित होकर पच्चीस मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार बलवंत सिंह (32) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम हनेड़ी (तल्ला सल्ट), दीपू आर्या (30) पुत्र गोपाल राम, चालक सुमित पांडे (38) पुत्र केवलानंद और राजू आर्य (27) पुत्र चंदन राम निवासी रामनगर घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों और राजस्व उप निरीक्षक जगमोहन शाह ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। घायलों को भौनखाल स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने चारों को रामनगर रेफर कर दिया है। दुर्घटना का कारण सड़कों की खस्ताहाल स्थिति और सड़कों में कई स्थानों पर पत्थर गिरा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बोलरो दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
मानिला (अल्मोड़ा)। डोटियाल-भिकियासैंण मार्ग पर मानिला के सदर बाजार बस स्टॉप पर छिड़गा जा रही एक बोलेरो गोबर से रपटकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। दुर्घटना में वाहन सवार चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह साढ़े छह बजे बोलेरो से चालक प्रकाश चौैधरी अपने गांव कुसियाचौना से छिड़गा जा रहे थे। सदर बाजार बस स्टॉप पर बोलेरो गोबर में फिसल कर बोलेरो सड़क से नीचे लुढ़क गई। दुर्घटना में चालक प्रकाश चौधरी (35) अकेले सवार थे।

स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला उन्हें हल्की चोट आई है। पिछले माह 19 जुलाई को एक सेंट्रो कार भी इस स्थान पर गोबर में रपटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। इस जगह पर आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। प्रधान भास्करानंद, रघुवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र घुगत्याल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत ने प्रशासन से लावारिस पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed