{"_id":"5ff316128ebc3e3db72e1437","slug":"swift-car-falls-into-a-ditch-driver-dies-almora-news-hld409808010","type":"story","status":"publish","title_hn":"कफल्टा बस स्टैंड के समीप स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्च, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कफल्टा बस स्टैंड के समीप स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्च, चालक की मौत
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। पैसिया-पीपना मोटर मार्ग पर कफल्टा बस स्टैंड के समीप रविवार शाम हुई स्विफ्ट कार दुर्घटना में नैनीताल जिले के हिम्मतपुर डोटियाल (पीरुमुदारा) निवासी 50 वर्षीय वाहन स्वामी की मौत हो गई है।
नैनीताल जिले के हिम्मतपुर डोटियाल (पीरुमुदारा) निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी (50) पुत्र पूरन सिंह नेगी रविवार को अपनी स्विफ्ट कार संख्या यूके-19-ए-2911 से अपने पड़ोसियों को छोड़ने के लिए पीपना गांव आए थे। पड़ोसियों को पीपना गांव छोड़ने के बाद वह सायं करीब तीन बजे रामनगर की ओर लौटे। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी सूचना सल्ट थाने को दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस को सोमवार सुबह नौ बजे सूचना मिली कि पैसिया-पीपना मोटर मार्ग पर कफल्टा बस स्टैंड के समीप बीस मीटर नीचे खाई में स्विफ्ट कार गिरी हुई है। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में वाहन स्वामी सुरेंद्र सिंह नेगी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।