फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   swami vivekanand health mission hospital open in petshal

पेटशाल में खुला स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन धर्मार्थ अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
swami vivekanand health mission hospital open in petshal
स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन अस्पताल के शुभारंभ मौके पर मंचासीन मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत संघ - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के पेटशाल में रविवार को कुमाऊं का पहला स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन धर्मार्थ अस्पताल खुल गया है। आरएसएस के प्रांत संघचालक गजेंद्र सिंह, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख जगदीश, रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष ध्रुवेशानंद ने अस्पताल का शुभारंभ करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य समाज का कल्याण करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अस्पताल खुलने से क्षेत्र ही नहीं आसपास के जिलों के लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत संघचालक सरदार गजेंद्र सिंह ने कहा कि जिस दिन समाज जाग्रत होकर स्वयं खड़ा हो जाएगा तब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का उद्देश्य स्वयं सिद्ध हो जाएगा। मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक प्रमुख जगदीश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रेरणा से स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी स्वास्थ्य के क्षेत्र में नर सेवा के उद्देश्य को साकार कर रही है। संचालन विभाग कार्यवाह हेमंत जोशी ने किया। प्रकल्प के संयोजक डॉ. नीलांबर भट्ट ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विभाग संघचालक हरिदत्त जोशी, जिला संघचालक किशन गुरुरानी, चिकित्सालय के व्यवस्थापक योगेश मेहता, विभाग प्रचारक इंद्रमोहन, जिला प्रचारक रवींद्र, नगर प्रचार भानू, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पंकज जोशी, विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, डॉ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया, प्रो. बीडीएस नेगी, प्रो. एसए हामिद, प्रो. एनडी कांडपाल, प्रो. एसएस पथनी, डॉ. नवीन भट्ट, डॉ. प्रेम प्रकाश पांडे, दिनेश भट्ट, मनीष तिवारी, गिरीश अधिकारी, दीपक बिष्ट, गोविंद प्रसाद, रवि कुमार, लल्लन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed