फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   'Surgical Strike to Congress on Poverty'

‘गरीबी पर कांग्रेस करेगी सर्जिकल स्ट्राइक’

Sat, 06 Apr 2019 11:44 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 06 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
'Surgical Strike to Congress on Poverty'
जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

 पार्टी प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के समर्थन में अल्मोड़ा पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा सत्ता में आने पर कांग्रेस गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेगी। पीएम ने 15 लाख रुपये हर खाते में डालने का वादा नहीं निभाया लेकिन कांग्रेस न्याय योजना के तहत हर व्यक्ति के खाते में 72 हजार रुपये सालाना भेजेगी। यह फैसला भारत की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया है, इसे पूरा करके दिखाएंगे। राहुल ने कहा कि किसान, मजदूर, दुकानदार और अन्य लोग मेहनत करते हैं, लेकिन फायदा 15 बड़े अमीरों को मिलता है। भाजपा के लिए एक देश इन अमीरों के लिए है और दूसरा गरीबों के लिए, जबकि कांग्रेस कहती है कि हिंदुस्तान एक होना चाहिए, जिसमें किसान और गरीबों की बात सबसे ऊपर हो।

विज्ञापन


अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के समर्थन में आयोजित 24 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस वक्त देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक ओर भाजपा, मोदी और आरएसएस हैं जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस। कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 15 लोगों का 3.50 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अंबानी को मालामाल करने के लिए कई प्रदेशों का इंश्योरेंस का काम उन्हें सौंप दिया। अनिल अंबानी को राफेल विमान का ठेका दे दिया। जब लोकसभा में इस बारे में सवाल पूछा तो मोदी बगलें झांकने लगे। भाजपा ने नोटबंदी के नाम पर जनता की जेब से पैसा निकालकर नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या जैसे लोगों को लाभ पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह के बैंक ने ही 700 करोड़ रुपये बदले। नीरव मोदी, अनिल अंबानी, विजय माल्या जैसे लोग हजारों करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं। 45 साल में आज सबसे अधिक बेरोजगारी है, जिसे दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कांग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार ने दो दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने यहां रेल लाइन के लिए कोई पैसा नहीं दिया। राहुल बोले, पीएम मोदी ने पहले अच्छे दिन के नाम पर वोट मांगे और अब चौकीदार के नाम पर वोट मांग रहे हैं।


 जनसभा को कांग्रेस प्रत्याशी और राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस विधानमंडल दल के उपनेता करन महरा, धारचूला विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मनोज तिवारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed