फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sumit Wins Open Championship

रानीखेत के सुमित ने जीता राज्य ओपन टेनिस का युगल खिताब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sumit Wins Open Championship
युगल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप हासिल करते रानीखेत के सुमित बीच में और अन्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली रानीखेत के टेनिस खिलाड़ी सुमित गोयल ने उत्तराखंड राज्य ओपन टेनिस प्रतियोगिता में युगल स्पर्धा का खिताब जीता है। प्रतियोगिता की एकल प्रतिस्पर्धा में वह तीसरे स्थान पर रहे। युगल प्रतियोगिता में उन्होंने उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के महासचिव विजेंदर चौहान के साथ जुगलबंदी की थी।
विज्ञापन

तीन से पांच दिसंबर तक रामनगर की ऑप्टिमम टेनिस अकादमी में हुई चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में सुमित और विजेंदर की जोड़ी ने नैनीताल के पूरन बिष्ट और देहरादून के ललित पंत की जोड़ी को 6-2, 6-2 से हराया। एकल वर्ग में सुमित को डॉ. रितेश शर्मा से हार का सामना करना पड़ा। यह प्रतियोगिता क्ले (लाल मिट्टी) के कोर्ट में खेली गई। राज्य से लगभग 80 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में भाग लिया। वहां पर उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के संरक्षक प्रदीप वालिया, अध्यक्ष एसपी सिंह, सचिव वी चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed