फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sukanya Prosperity Plan 300 in Almora, Bageshwar open 100 accounts

सुकन्या समृद्धि योजना के अल्मोड़ा में 300, बागेश्वर में 100 खाते खुले

Sat, 14 Mar 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 14 Mar 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


सुकन्या समृद्धि बचत खाता योजना के तहत अल्मोड़ा में दस साल से कम उम्र की करीब 300, बागेश्वर में 100 कन्याओं के खाते खुल चुके हैं। सहायक डाक अधीक्षक जगत चंद ने बताया कि इस योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की कन्याओं के खाते एक हजार रुपए से खोले जा रहे हैं। इस खाते में सालभर में एक हजार से डेढ़ लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। जमा राशि में 9.1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलेगा। यह खाते माता-पिता के नाम से खुलते हैं। जमा राशि पर आयकर में भी छूट मिलती है। एक दंपति की दो कन्याओं का ही खाता खोला जा सकता है। कन्या की उम्र 18 साल होने पर जमा की गई धनराशि में अधिकतम आधी धनराशि निकाली जा सकती है। 18 साल की उम्र के बाद संबंधित कन्या की शादी होने पर किसी भी वक्त जमा की गई पूरी राशि निकाली जा सकती है। संबंधित कन्या का विवाह न होने पर 21 साल में खाता बंद कर दिया जाएगा। परिपक्वता के बाद भी खाता बंद नहीं किया गया तो ब्याज मिलता रहेगा लेकिन आगे धनराशि जमा नहीं की जा सकेगी।

अब बैंकों में भी शुरू हो रही है यह योजना
अल्मोड़ा। सुकन्या समृद्धि बचत योजना डाकघरों के बाद अब बैंकों में भी शुरू हो रही है। लीड बैंक प्रबंधक मदनगोपाल वर्मा ने बताया कि निर्देश मिलने पर सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में यह योजना होगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में हर साल बढ़ रही है कन्या जन्म दर
अल्मोड़ा। जिले के लिए यह स्थिति सुखद है कि पिछले कुछ सालों से यहां कन्या जन्मदर बढ़ी है। सीएमओ कार्यालय के मुताबिक पिछले तीन सालों में लगातार कन्या जन्म दर बढ़ रही है। भ्रूण हत्या पर रोक के लिए क्लीनिकों में छापामारी आदि के साथ ही लोगों की सोच में बदलाव, जागरूकता को भी इसको प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर में खुले 100 सुकन्या खाते
बागेश्वर। लीड बैंक प्रबंधक नरेंद्र कुुमार ने बताया कि शासन से स्पष्ट निर्देश न मिलने के कारण खाते खोलने में देरी हुई है। फिलहाल एसबीआई की कठायतबाड़ा शाखा में 100 खाते खोले गए हैं। अब एसबीआई, पीएनबी की अन्य शाखाओं को भी सर्कुलर भेजा गया है। अन्य बैंकों को जिम्मेदारी सौंपने की कार्रवाई निर्देशों के मुताबिक की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि खाते खोलने के लिए अभी तक शिक्षा विभाग के कार्यालयों, स्कूलों, ब्लाक कार्यालयों से बालिकाओं का विवरण लिया जा रहा है जबकि डाक विभाग से सूचना नहीं मिल सकी।


लिंगानुपात में पिछड़ी बालिकाएं
बागेश्वर। जिले में बालिकाओं का लगातार घटता लिंगानुपात चिंताजनक रहा है। सीएमओ डा. जेसी मंडल ने बताया कि वर्ष 2012-13 में 2011 बालक, 1850 बालिकाओं ने, 2013-14 में 1940 बालक, 1704 बालिकाओं ने, 2014-15 में 1718 बालक, 1571 बालिकाओं ने जन्म लिया। सालाना एक हजार बालकों पर यह लिंगानुपात क्रमश: 919, 878, 914 है। इसका प्रतिशत क्रमश: 92, 88, 91 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed