{"_id":"58d00abd4f1c1be5431a292d","slug":"suicides-before-the-youth-reached-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गांव पहुंचने से पहले की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने गांव पहुंचने से पहले की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
विकासखंड सल्ट के ग्राम पंचायत सकनणा गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है। युवक दिल्ली से रोडवेज की बस से अपने गांव सकनणा लौटा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा आशंका है कि किसी तरह के तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सकनणा निवासी कृपाल सिंह घुघत्याल (30) पुत्र चंदन सिंह घुघत्याल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। इस बीच 18 मार्च को दिल्ली से रोडवेज की बस से अपने घर सकनणा को रवाना हुआ, लेकिन सोमवार तक वह अपने घर नहीं पहुंचा। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने उसकी ढूंढखोज की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
जंगल मवेशियों को चुराने गए गांव के कुछ लोगों ने मानिला के जंगल में आईटीआई सदर के समीप एक पेड़ में शव को लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधान महिपाल असवाल को दी। उन्होंने राजस्व पुलिस को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने युवक की पहचान कृपाल सिंह घुघत्याल के रूप में की। आशंका है कि घर पहुंचने से पहले ही युवक ने किसी तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। कानूनगो गोपाल दत्त देवतोला ने शव का पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौप दिया। उल्लेखनीय है कि करीब तीन साल पहले सकनणा गांव का ही एक युवक दिल्ली से रोजवेज की बस से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन