फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sucide in Ranikhet

अज्ञात कारणों के चलते 28 वर्षीय युवक झूला फांसी के फंदे पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sucide in Ranikhet
राजकीय अस्पताल में फांसी के फंदे पर झूले युवक को भर्ती कराती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां चिलियानौला स्थित हैड़ाखान आश्रम परिसर के स्टाफ क्वार्टर में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ताड़ीखेत विकासखंड के चौकुनी निवासी गोविंद सिंह (28) पुत्र पान सिंह यहां हैड़ाखान चिकित्सालय की कैंटीन में कार्यरत था। इसी साल फरवरी में उसका विवाह हुआ था। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी भी वहां कार्यरत है। बृहस्पतिवार सुबह को वह प्रशिक्षण के लिए अस्पताल गई थी। इसी बीच गोविंद ने कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। सूचना के बाद मौके पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई बसंती आर्या भी पहुंचे। लोगों ने पुलिस को बताया कि गोविंद की पल्स चल रही हैं। इसलिए तत्काल फंदे से उतारकर गोविंद को राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल चौधरी ने बताया कि घटना का कारण पता नहीं चल सका है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed