{"_id":"661433b76d0589492601f162","slug":"students-will-be-able-to-take-admission-in-three-universities-by-giving-examination-at-one-place-almora-news-c-232-1-alm1002-110465-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एक जगह परीक्षा देकर विद्यार्थी तीन विश्वविद्यालय में ले सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एक जगह परीक्षा देकर विद्यार्थी तीन विश्वविद्यालय में ले सकेंगे प्रवेश
Mon, 08 Apr 2024 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पीएचडी और बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए हर विश्वविद्यालय के लिए अलग-अलग परीक्षा नहीं देनी होगी। एक विश्वविद्यालय में परीक्षा देकर विद्यार्थी सोबन सिंह जीना, श्रीदेव सुमन और कुमाऊं विश्वविद्यालय में इच्छानुसार प्रवेश ले सकेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए हर विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे।
प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी किसी भी एक विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा ले सकेंगे। विद्यार्थियों को हर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अलग-अलग परीक्षाओं से नहीं गुजरा पड़ेगा। अब तक विद्यार्थी जिस विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल होता था उसे वहीं प्रवेश मिलता था। अब एक जगह परीक्षा देकर अपनी सुविधा के मुताबिक विद्यार्थी किसी भी विश्वविद्यालय में प्रवेश पा सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने नए शिक्षा सत्र से यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को पीएचडी और बीएड परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। स्नातक और स्नातकोत्तर के बाद अब इन पाठ्यक्रमों के लिए भी समर्थ पोर्टल पर आवेदन होने से विद्यार्थी घर बैठे ही परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक, एसएसजे विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा, डॉ. मुकेश सामंत ने बताया कि बीएड और पीएचडी में प्रवेश के लिए एसएसजे, श्रीदेव सुमन और कुमाऊं विवि में प्रवेश परीक्षा देकर विद्यार्थी किसी भी विवि में दाखिला ले सकता है। नए शिक्षा सत्र से यह व्यवस्था लागू होगी।