फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students topped in Sanskrit competition honored

प्रदेश में संस्कृत प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थी हुए सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Students topped in Sanskrit competition honored
संस्कृत प्रतियोगिता में अव्वल रही टीम शिक्षकों और सीईओ जगमोहन सोनी के साथ। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से हरिद्वार में पिछले दिनों आयोजित संस्कृत प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर रही जिले की टीम के छात्र-छात्राओं को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सीईओ जगमोहन सोनी ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता की छह स्पर्धाओं में से चार में स्थान हासिल कर जिले ने अव्वल स्थान पाया।
विज्ञापन

हरिद्वार में पांच और छह नंवबर को यह प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा ने संस्कृत नाटक में प्रथम, नृत्य में आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने दूसरा, वाद-विवाद में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलना ने तृतीय और संस्कृत वेद वेदांग विद्यालय डोल ने श्लोकोच्चारण में तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने अव्वल रहे विद्यार्थियों को को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ सोनी, राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय महामंत्री डॉ. कैलाश डोलिया, जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा ने जिला संयोजक डॉ. हेम चंद्र जोशी और सहसंयोजक मोती प्रसाद साहू के प्रयासों को सराहा। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने भी विचार रखे। इस अवसर पर शिक्षक अर्जुन पांडे, अर्जुन बिष्ट, नमिता जोशी, मनीषा भट्ट आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed