फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   students quralled during admit card checking

परिचय पत्रों की चेकिंग के दौरान छात्रों का हंगामा, घेराव किया

Tue, 21 Aug 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 21 Aug 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
students quralled during admit card checking
कुलानुशासक से तीखी नोकझोक करते छात्रनेता। - फोटो : अमर उजाला
कुविवि एसएसजे परिसर में कुलानुशासक मंडल की टीम ने मंगलवार को चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान टीम ने दूसरी कक्षाओं में बैठे करीब 36 छात्र-छात्राओं के परिचय पत्र जमा कर लिए। कुलानुशासक मंडल की टीम को इस दौरान सात परिचय पत्र गलत मिले। इधर परिचय पत्र जमा होने पर छात्रों ने कुलानुशासक मंडल की टीम के सामने जमकर हंगामा कर उनका घेराव भी किया। बाद में प्रार्थना पत्र लिखवाने के बाद छात्रों को परिचय पत्र वापस कर दिए गए। कुलानुशासक मंडल की टीम ने सोमवार 27 अगस्त से परिसर में बगैर परिचय पत्र के घूमने पर प्रतिबंध लगा दिया है।  
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कुलानुशासक मंडल की टीम ने बीए संकाय का निरीक्षण किया। इस दौरान अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राएं कला संकाय में बैठे मिले। जिस पर टीम ने सभी 36 छात्र-छात्राओं के परिचय पत्र जमा कर लिए। जिन छात्रों के पास परिचय पत्र नहीं थे उनके आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जमा कर लिए।
विज्ञापन


इस दौरान सात छात्र-छात्राओं के परिचय पत्र गलत पाए गए। कुलानुशासक की टीम ने जांचकर प्रार्थना पत्र लिखवाकर सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम मुख्य परिसर पहुंची। इसी बीच कई छात्र और छात्रनेता कुलानुशासक मंडल के पास पहुंच गए। उन्होंने कुलानुशासक से छात्रों के परिचय पत्र के अलावा आधार और डीएल लिए जाने का कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतुष्ट नहीं होने पर छात्रों ने कुलानुशासक का घेराव करते हुए कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा होने के बाद कुलानुशासक मंडल की टीम ने सभी 36 छात्र-छात्राओं से प्रार्थना पत्र लिखवाकर उनके परिचय पत्र और आधार कार्ड वापस कर दिए।


बाद में कुलानुशासन मंडल और छात्रसंघ पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें सोमवार 27 अगस्त से परिसर में बिना परिचय पत्र के आने पर रोक, कक्षाओं में संभावित प्रत्याशियों द्वारा किसी भी प्रकार का प्रचार नहीं करने, परिसर की दीवारों में बैनर, पोस्टर नहीं लगाने और शिक्षण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले छात्र-छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया। चेकिंग अभियान में कुलानुशासक डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. देवेंद्र धामी, डॉ. दीपक टम्टा, डॉ. दीपक, डॉ. मुकेश सामंत, डॉ. प्रज्ञा वर्मा, डॉ. अमन जिन्नाह, डॉ. संजीव आर्या, डॉ. सविया नाज आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed