फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students participated in competition.

Almora News: खेलकूद में संकुल चितई ओवरऑल चैंपियन

Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Students participated in competition.
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लाॅक की जीआईसी अल्मोड़ा के मैदान में हुई ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दम दिखाया। संकुल चितई ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ के प्राथमिक बालक वर्ग में दीपक खोलिया, बालिका वर्ग में अंकिता मेहरा, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में देवानंद, बालिका वर्ग में पावनी, 200 मीटर बालक वर्ग में हर्षित कनवाल, बालिका वर्ग में अंकिता मेहरा प्रथम रहे।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में रोहन आर्या, बालिका वर्ग में हिमानी लटवाल, 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में नीरज मेहता, बालिका वर्ग में हिमानी लटवाल प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी और अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में रौनक प्रथम रहे। जूनियर वर्ग हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में जया, अंग्रेजी में सुहानी प्रथम रहे। मानचित्र प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में आयुष बिष्ट, जूनियर वर्ग में पवन कुमार विजेता रहे।
ब्लाॅक खेल समन्वयक प्रकाश बोरा ने बताया कि विजेता विद्यार्थी 13 और 14 अक्तूबर को ताड़ीखेत में होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि उपशिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्या रहे। बीईओ प्रकाश जंगपांगी ने अध्यक्षता की।




ये रहे मौजूद



वहां प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री जगदीश भंडारी, हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी संकुल समन्वयक पवन मुस्यूनी, मोहन पांडेय, सुरेंद्र भंडारी, संजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed