{"_id":"652841425d205028d0002ac5","slug":"students-participated-in-competition-almora-news-c-231-1-shld1005-2006-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कोमल आर्या और कमल कुंवर ने जीती 100 मीटर की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कोमल आर्या और कमल कुंवर ने जीती 100 मीटर की दौड़
Fri, 13 Oct 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में प्राथमिक और जूनियर वर्ग की दो दिनी ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता में विकासखंड के कई विद्यालयों के खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं।
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राइंका के प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ भागीदारी करने के लिए कहा। प्रतियोगिता के 100 मीटर की दौड़ में कोमल आर्या और कमल कुंवर ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान पाया। विशेष व्यायाम में सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर निर्णायकों को प्रभावित किया और विजेता बने। हिंदी सुलेख में प्रियांशी, मानचित्र में गोकुल कमार, गोला क्षेपण में अर्जुन कुमार और चक्का क्षेपण में आयुष कुमार ने पहला स्थान पाया।
प्रतियोगिता के संयोजक राजेंद्र सिंह भैसोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका स्वर्गीय बसंती हरड़िया के पति मोहन सिंह हरड़िया ने उनकी स्मृति में आर्थिक सहयोग दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश वर्मा ने भी मदद की है। संचालन भारतेंदु पंत ने किया। इस मौके पर रमेश सिंह रावत, रतन सिंह धपोला, गिरीश चंद्र धौनी, दिलीप मेहरा, संजय पूना, तारा सिंह सोरागी, अंजू परिहार, किरन पंत, खष्टी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो 12 बीजीएस 02 पी