राष्ट्र निर्माण के भागीदार बनें छात्र-छात्राएं : ब्रिगेडियर चहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान एवं राष्ट्रीय एकता शिविर शुरू हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने राष्ट्र निर्माण के लिए छात्र-छात्राओं से भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने सांस्कृतिक मूल्यों का महत्व भी बताया। समूह नृत्य गान, वाद विवाद, संभाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। संकुल के आठ केंद्रीय विद्यालय प्रतिभाग कर रहे हैं।
शिविर का शुभारंभ केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार, प्रधानाचार्या डॉ. माला तिवारी, जीएसओ-1 लेफ्टिनेंट कर्नल जी राम मोहन ने किया। अतिथियों ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सांस्कृतिक मूल्यों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने अनुशासन को प्राथमिकता देने का आह्वान भी किया। प्रधानाचार्या डॉ. माला तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। महाराष्ट्र के लोकगीत थीम पर आधारित समूह नृत्य, समूह गान, छात्रों को राजनीति में आना चाहिए आधारित वाद विवाद प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान पर आधारित स्थलीय चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल में पत्रकार विमल सती, डॉ. विपिन शाह शामिल थे। संचालन शिक्षक डॉ. मंजुल मठपाल, मंजु पांडे ने किया। कार्यक्रम में मेजबान विद्यालय के अलावा अल्मोड़ा, बागेश्वर, बनबसा, धारचूला, कौसानी, मिर्थी, पिथौरागढ़ के 300 छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। उपप्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, मुख्य पर्यवेक्षक केवी लोहाघाट के प्रधानाचार्य बीडी जोशी आदि थे।