फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students of Kumaon University get fee waiver

कुमाऊं विवि के छात्र-छात्राओं को शुल्क में मिले छूट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Students of Kumaon University get fee waiver
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़ ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर छात्र-छात्राओं को शुल्क में एक साल तक छूट देने की मांग उठाई है। जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पूरे विश्व समेत भारत कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। लॉकडाउन के चलते मध्यम और गरीब परिवारों की आर्थिकी पर मंदी का असर पड़ा है। इससे इन्हीं परिवारों के छात्र-छात्राएं भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों और सभी महाविद्यालयों में इन्हीं परिवारों के छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। जिससे उनके जीवन पर भी असर पड़ा है। ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए शिक्षण शुल्क को छोड़कर अन्य सभी शुल्क एक साल से लिए माफ किए जाने चाहिए। जिससे छात्र-छात्राओं को मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed