फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students hurting after being sent to another teacher

शिक्षक को अन्यत्र भेजे जाने से भड़कीं छात्राएं

Wed, 02 Aug 2017 10:51 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
 Students hurting after being sent to another teacher
प्रदर्शन करते छात्राएं और अभिवावक। - फोटो : अमर उजाला

जीजीआईसी चौखुटिया में तैनात जीव विज्ञान प्रवक्ता को जीआईसी महाकालेश्वर संबद्ध किए जाने से जीजीआईसी के अभिभावक और निकटवर्ती क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही छात्राएं भी भड़क गई हैं। अभिभावकों ने जीव विज्ञान प्रवक्ता को अन्यत्र भेजे जाने की स्थिति में विद्यालय में तालाबंदी के साथ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने का ऐलान कर दिया है।      

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जीआईसी महाकालेश्वर में तीन विद्यालयों से तीन प्रवक्ताओं की नियुक्ति का आदेश देकर किसी तरह आंदोलन समाप्त तो करा लिया, परंतु अब जिन विद्यालयों से प्रवक्ता संबंद्ध किए गए हैं वहां आंदोलन की नौबत आ गई है। इसी क्रम में जीजीआईसी चौखुटिया के अभिभावक भी भड़क गए हैं अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय से भौतिक विज्ञान की प्रवक्ता पहले ही चली गई हैं अब जीव विज्ञान प्रवक्ता को अन्यत्र संबद्ध किए जाने से शिक्षण व्यवस्था चौपट करने का षड्यंत्र किया जा रहा है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।       
विज्ञापन


अभिभावाकों ने प्रधानाचार्य को सौंपे ज्ञापन में जीव विज्ञान प्रवक्ता को कार्यमुक्त न करने की हिदायत देते हुए  विद्यालय में तालाबंदी करने के साथ ही अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने इसको लेकर नारेबाजी भी की। इधर छात्राओं का कहना है कि एक ओर बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की बात कही जाती है वहीं बेटियों के स्कूलों से शिक्षिकाओं को हटाकर समस्या पैदा की जा रही है। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष खीमानंद जोशी, प्रबंध समिति अध्यक्ष गोपाल मनराल, अनुराधा कैड़ा प्रधान दानसिंह, शारदा देवी व दयाल महरा आदि शामिल थे।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed